Move to Jagran APP

ऋण माफी व फसल क्षति मुआवजा को लेकर कांग्रेसियों ने की पदयात्रा

प्रदेश किसान कांग्रेस के तत्वावधान में शनिवार को चंद्रहिया से गांधी संग्रहालय तक पदयात्रा की गई। इससे पूर्व 14 फरवरी को किसान यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 12:57 AM (IST)
ऋण माफी व फसल क्षति मुआवजा को लेकर कांग्रेसियों ने की पदयात्रा

मोतिहारी । प्रदेश किसान कांग्रेस के तत्वावधान में शनिवार को चंद्रहिया से गांधी संग्रहालय तक पदयात्रा की गई। इससे पूर्व 14 फरवरी को किसान यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से की गई थी। इसी कड़ी में चंपारण के चंद्रहिया से गांधी संग्रहालय तक पदयात्रा की गई। पदयात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी और प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार कर रहे थे। किसानों की ऋण माफी करने फसल क्षति का मुआवजा देने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने और सुखाड़ के अस्थाई निदान आदि मांगों को लेकर यह पदयात्रा की गई। पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव, रामानुज मिश्रा, शाही कुमार राय, नवीन राय, ओमप्रकाश सिंह, गुंजन बाबा, सुधांशु तिवारी, मोहम्मद जैदी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, समीर आलम, तनवीर आलम, विजय कुमार विद्यार्थी, उज्जवल शुक्ला, दिनेश महतो, कमलेश्वर गुप्ता, रोमा खान, राहुल शर्मा, मनोज कुमार दुबे आदि नेता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.