नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र की सकरार पंचायत के पड़रिया गांव में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत गुरुवार की संध्या हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 12:02 AM (IST)
मोतिहारी । रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र की सकरार पंचायत के पड़रिया गांव में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत गुरुवार की संध्या हो गई। बताया जाता है कि पड़रिया निवासी मुन्ना आलम के पुत्र ग्यारह वर्षीय समीर आलम सहित 3 बच्चे नहा रहे थे। पानी ज्यादा होने के कारण सभी बच्चे डूबने लगे। तुरन्त लोगों ने देखा और बचाने की कोशिश करने लगे। जिसमें 2 बच्चे को डूबने बचाया जा सका। लेकिन एक बच्चे की मृत्यु हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें