रसोइया संघ ने किया पीएम का पुतला दहन
बिहार राज्य रसोइया संघ की जिला इकाई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए गांधी चौक पर उनका पुतला दहन किया।
मोतिहारी। बिहार राज्य रसोइया संघ की जिला इकाई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए गांधी चौक पर उनका पुतला दहन किया। इससे पहले प्रतिरोध मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर संघ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आशा एवं आंगनबाड़ी के लिए घोषणा तो कर दी मगर रसोइयों के मुद्दे पर चुप्पी साध ली। यह हमारे साथ विश्वासघात है। हालांकि चुनाव सामने देख प्रधानमंत्री लॉलीपॉप दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जो राशि बढ़ाई गई है वह नाकाफी है। इसका प्रतिरोध करने के लिए हमने बंगला स्कूल से गांधी चौक तक मार्च निकाला है। मौके पर विष्णुदेव यादव, शंभू शरण प्रसाद, सलेकुम नेशा, रूबी खातुन, अनिता देवी, शांति देवी, रामधनी मिश्र आदि उपस्थित थे।