चकिया में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
पूर्वी चंपारण के चकिया में मोतिहारी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की ...और पढ़ें

एनएचआई की एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल आकाश कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Chakia Road Accident Death: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में मोतिहारी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
बैशाहा मोड़ के समीप अनियंत्रित वाहन ने अपाचे बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक की मौत, दूसरा गंभीर
मृत युवक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के पचपकड़ी निवासी अशोक साह के पुत्र कुंदन कुमार (27) के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से घायल युवक बृजबिहारी के पुत्र आकाश कुमार (25) हैं। हादसे की सूचना शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने चकिया पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद एनएचआई की एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल आकाश कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक और घायल के स्वजन को सूचना दी। कुंदन कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो लोग घायल
