Move to Jagran APP

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : राधामोहन

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी का के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद सह राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवम पुरुषार्थ से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:43 AM (IST)
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : राधामोहन
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : राधामोहन

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी का के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद सह राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवम पुरुषार्थ से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। 18 करोड़ सदस्य भाजपा के बन चुके हैं। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जिसके अंदर लोकतंत्र प्रभावी रूप से लागू है। स्थानीय कमेटी अर्थात बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, जिला कमेटी, प्रदेश तब राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा। बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनने पर ही बूथ कमेटी का गठन होगा। एक से 30 सितंबर तक धारा 370 एवं 35ए को हटाने के उपलक्ष्य में जनजागरण अभियान, संपर्क अभियान एवं सभी बूथों पर मतदाताओं का सत्यापन तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोस्टिक आहार का वितरण कराया जाएगा। जनजागरण कमेटी के संयोजक अखिलेश कुमार सिंह एवं संपर्क अभियान के संयोजक प्रकाश अस्थाना को बनाया गया। सक्रिय सदस्य बनाने का काम भी जोर शोर से शुरू किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने तथा संचालन जिला महामंत्री डॉ लाल बाबू प्रसाद ने किया। मौके पर मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्याम बाबू यादव, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, जिला प्रभारी अरविद सिंह, चुमन यादव, अनिरुद्ध साहनी, बसंत मिश्र, डॉ लाल बाबू प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह, विनोद कुशवाहा, राजन मिश्रा, मीना मिश्र, विवेकानंद पांडेय, मनोज पासवान, प्रकाश अस्थाना, मोहिबुल हक, प्रो विनय वर्मा, अजय उपाध्याय, संगीता चित्रांश, आनंद सिंह, परमानंद पांडेय, भृगुन पासवान, सुमित कुमार सहित सभी 27 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी, सदस्यता प्रमुख उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.