विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल की बीरगंज जेल से फरार दुष्कर्म का सजायाफ्ता कैदी आदापुर से गिरफ्तार, 14 साल की हुई है सजा

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:38 PM (IST)

नेपाल के बीरगंज कारागार से फरार दुष्कर्म के सजायाफ्ता कैदी सुनील साह को पूर्वी चंपारण के आदापुर क्षेत्र से गिरफ्तार ...और पढ़ें

आदापुर सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार नेपाल के बीरगंज जेल में फरार दुष्कर्म मामले में सजायफ्ता कैदी। सौ. इंटरनेट मीडिया

आदापुर सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार नेपाल के बीरगंज जेल में फरार दुष्कर्म मामले में सजायफ्ता कैदी। सौ. इंटरनेट मीडिया

जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। Birgunj Jail Escape News: नेपाल के बीरगंज कारागार से फरार दुष्कर्म के सजायाफ्ता कैदी को भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया।

14 साल की सजा काट रहा कैदी गुरुवार की सुबह जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पूर्वी चंपारण के आदापुर क्षेत्र से दोपहर करीब एक बजे पकड़ लिया।

गिरफ्तार कैदी की पहचान नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत पोखरिया नगरपालिका के सतवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील साह के रूप में हुई है। उसकी सजा पूरी होने में अभी दो वर्ष शेष हैं।

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागा

पर्सा जिला पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी चक्र बहादुर मल्ल के अनुसार, सुनील साह बीरगंज कारागार में सफाई का काम करता था। गुरुवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों की नजर से बचकर वह जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया।

उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पर्सा जिला पुलिस ने स्वान दस्ते की मदद से उसकी तलाश शुरू की और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की।

मटियरवा बॉर्डर पार कर पहुंचा

जेल से फरार होने के बाद कैदी बीरगंज के इनरवा और बारा जिले के मटियरवा बॉर्डर को पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था।

इसकी जानकारी मिलने पर सीमावर्ती इलाकों में उसकी तलाश तेज कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पूर्वी चंपारण के आदापुर क्षेत्र स्थित मटियरवा कस्टम प्वाइंट के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया।

सजा पूरी होने में दो वर्ष बाकी

डीएसपी चक्र बहादुर मल्ल ने बताया कि पुलिस की तत्परता से जेल से फरार कैदी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। सुनील साह दुष्कर्म के मामले में 14 वर्ष की सजा काट रहा है। उसकी सजा पूरी होने में अभी दो वर्ष बाकी हैं।

फिलहाल पुलिस उसके जेल से फरार होने की परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान उसने किन लोगों से संपर्क किया और भारतीय क्षेत्र तक कैसे पहुंचा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।