विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Police Transfer: मोतिहारी में पुलिस अधिकारियों का होगा ट्रांसफर, SP ने दिया निर्देश; सामने आई बड़ी वजह

Published: Sat, 28 Dec 2024 04:26 PM (IST)

Bihar Police Transfer बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के थानों का निरीक्षण शुरू किया ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पुलिस अधीक्षक ने किया तुरकौलिया थाना का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  2. पुलिस अधीक्षक ने कहा- कार्य-संस्कृति सुधारने के लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। जिले में पुलिस की कार्य-संस्कृति सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब वर्षों से एक ही थाने में जमे पुलिस अधिकारियों को एक थाने से दूसरे थानों में स्थानांतरित किया जाएगा।

इसके लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात जिले के सभी थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को तुरकौलिया थाना का औचक निरीक्षण किया। स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामलों की समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों को मिला यह निर्देश

  • एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि इनामी बदमाशों पर कार्रवाई, अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई व गुंडा परेड कराया जाना जरूरी है।
  • बताया कई वर्षों से एक ही थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की स्थिति की कर उनका स्थानांतरण दूसरे स्थान पर किया जाएगा।
  • प्रत्येक हफ्ते एक थाना का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। एसपी ने थानों की कार्य प्रणाली व वर्क कल्चर को बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया।

थाना पेट्रोलिंग व रूट चार्ट को अपडेट करने का निर्देश

थाना के भवन, पुलिस बल, वाहन व बैरेक की भी समीक्षा की सुदृढ़ करने को कहा। थाना पेट्रोलिंग व रूट चार्ट को अपडेट करने को कहा।

मौके पर सदर-टू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश कुमार पांडेय, अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक अरशद रजा व थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावे थाना के अधिकारी व जवान भी मौजूद थे।

सहायक दारोगा के पद पर प्रोन्नत हुए छह पुलिसकर्मी सम्मानित

उधर, बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने सिपाही से सहायक दारोगा के पद पर प्रोन्नत हुए छह पुलिसकर्मियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया।

इसमें पुलिस अंचल कार्यालय के शिव कुमार राय, बिरौल थाना के देवनारायण सिंह, आशीष कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश राय, उपेंद्र यादव और तिलकेश्वर ओपी के अमित कुमार शामिल हैं। एसडीपीओ ने सभी नव-प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। अब आप सभी पर यह दायित्व है कि अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनता की सेवा में अपनी जिम्मेदारी को और अधिक कुशलता से निभाएं।

उन्होंने पदोन्नत पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। मौके पर बिरौल थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

नए साल में बिहार में होगी बंपर भर्ती, स्कूलों सहायकों के 6 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की तैयारी

बिहार में नए साल पर यहां लगती है भारी भीड़, पहाड़-जंगल का खूबसूरत संगम; पर्यटकों के लिए स्वर्ग