विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्सौल में परिसीमन से पंचायतों की संख्या होगी दोगुनी, बदलेगा सियासी समीकरण

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:11 PM (IST)

Bihar Panchayat Election Delimitation: रक्सौल प्रखंड में आगामी पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रक्सौल में पंचायत परिसीमन प्रक्रिया हुई तेज।

  2. पंचायतों की संख्या 13 से बढ़कर लगभग 26 होगी।

  3. सिसवा पंचायत को छोड़कर सभी क्षेत्रों का नक्शा बदलेगा।

नूतनचंद्र त्रिवेदी, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। Raxaul Panchayat Delimitation News: बिहार में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव से पहले रक्सौल प्रखंड में पंचायतों और वार्डों के नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का कार्य करा रहा है। इसके तहत संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्धारित डाटा आयोग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

बढ़ेगी पंचायतों की संख्या

इस परिसीमन प्रक्रिया से प्रखंड में पंचायतों की मौजूदा संख्या 13 से बढ़कर करीब 26 होने की संभावना है। परिसीमन पूरा होने के बाद जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के क्षेत्रों का भौगोलिक व सियासी नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा।

नए प्रशासनिक मानकों के अनुसार लगभग सात से आठ हजार की आबादी पर एक मुखिया और एक सरपंच का निर्वाचन क्षेत्र तय किया जा सकता है।

बदलेगा निर्वाचन का दायरा

वहीं पांच हजार की जनसंख्या पर एक पंचायत समिति सदस्य तथा 50 हजार की आबादी पर एक जिला परिषद सदस्य का दायरा निर्धारित करने की तैयारी है।

वार्ड सदस्य और पंच पदों का गठन संबंधित क्षेत्र की स्थानीय जनसंख्या घनत्व व बसावट के अनुपात में होगा। इसके साथ ही जनसंख्या के नए संतुलन के आधार पर पंचायतों की सीमाओं और चौहद्दी का पुनर्निर्धारण किया जाएगा।

सिसवा में बदलाव नहीं

वर्तमान में प्रखंड में 13 पंचायतें हैं, जिनकी संख्या परिसीमन के बाद 25 से 30 के बीच पहुंच सकती है। प्रखंड की एकमात्र नौ वार्ड वाली सिसवा पंचायत में किसी प्रकार के फेरबदल का अनुमान नहीं है।

आगामी पंचायत चुनाव जून तक संभावित हैं, जिसमें वर्ष 2011 की जनगणना में 25 से 30 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि जोड़कर पुनर्गठन किया जा रहा है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पंचायतों की जनसंख्या 

क्र. सं. पंचायत का नाम जनसंख्या (2011)
1

परसौना तपसी

18,183
2

पनटोका

16,911
3

पुरंदरा

14,750
4

हरदिया

14,742
5

जोकियारी

13,631
6

पलनवा जगधर

13,509
7

धनगढ़वा कौड़ीहार

13,323
8

हरनाही

13,282
9

लक्ष्मीपुर लछुमनवा

13,121
10

भेलाही

12,848
11

नोनियाडीह

12,528
12

लौकरिया

11,801
13

सिसवा

8,853

 C-324-1-MZF1018-331893

राजू कुमार, बीडीओ, रक्सौल  

 

वर्तमान जनसंख्या के आधार पर पंचायतों की संख्या लगभग दोगुनी होने की संभावना है। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वरीय अधिकारी के निर्णय के बाद इसकी आधिकारिक घोषण की जाएगी।

-

राजू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रक्सौल, पूर्वी चंपारण