Move to Jagran APP

सभी बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराएं बाढ़ राहत की राशि

जिले के प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ सरकार खड़ी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:38 AM (IST)
सभी बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराएं बाढ़ राहत की राशि
सभी बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराएं बाढ़ राहत की राशि

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ सरकार खड़ी है। उन्हें सरकारी स्तर पर मिलने वाली राहत मुहैया कराई जा रही है। कोई भी बाढ़ प्रभावित सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता राशि से वंचित नहीं होगा। वे राधाकृष्णन भवन में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री ने जिलाधिकारी रमण कुमार अबतक के कार्यों की जानकारी ली। कहा- कि बाढ़ राहत की राशि जिन पीड़ित परिवारों को नहीं मिली है। उनके खाते में राशि भिजवाने की समुचित व्यवस्था करें। इसके अलावा बाढ़ के दौरान लोगों के ध्वस्त घरों के लिए अलग से राशि दी जाए। मंत्री ने बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का भी जायजा लिया। कहा- तटबंधों की सुरक्षा को अधिकारी पहली प्राथमिकता दें।

loksabha election banner

1.38 लाख प्रभावित परिवारों में से 95 हजार के खाते में भेजी गई है राशि जिला पदाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में बाढ़ के दौरान संबधित विभागों के सहयोग व समन्वय से संचालित राहत व बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जिले के 11 प्रखंडों के कुल 94 पंचायतों के 1.38 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ पीड़ित परिवारों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए 120 सामुदायिक रसोई का संचालन किया गया। अबतक 95 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष पीड़ित परिवारों को यथाशीघ्र भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 140585 हैलोजेन टैबलेट्स का वितरण व 10200 किलो ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 410 मेडिकल शिविर के माध्यम से लगभग 42000 मरीजों का इलाज किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण कार्य विभाग से संबधित क्षतिग्रस्त सड़कों में से 241 सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। बाढ़ व स्थानीय कारणों से कुल 36 मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। छोटी नदियों पर तटबंध निर्माण को भेजा गया है डीपीआर जिला पदाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग से संबंधित तटबंध सुरक्षित हैं। सिकरहना से संबंधित उप नदी बंगरी, तिलावे पसाह, दुधौरा आदि नदियों पर तटबंध का निर्माण जनहित में आवश्यक है। तटबंध के निर्माण के लिए जिलास्तर से डीपीआर भेजा जा चुका है। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा अबतक किए गए कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि संबंधित विभाग मॉनसून अवधि में सजग रहे। आम लोगों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। बताया गया कि पीएचईडी विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 9400 हैंडपंपों में जल शुद्धिकरण का कार्य किया है। प्रभारी मंत्री ने विभाग द्वारा मरम्मत किए गए हैंडपंपों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित विधायक को दिया। जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित प्रभारी सचिव सह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। निकट भविष्य में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इनकी रही उपस्थिति प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग संजय कुमार, जिलाधिकारी रमण कुमार, पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा, विधायक रामचंद्र सहनी, शमीम अहमद, राजू तिवारी, सचिद्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू प्रसाद यादव, राजेन्द्र राम, विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर, उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता(आपदा प्रबंधन) अनिल कुमार, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला स्तरीय व अनुमंडल पदाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.