Move to Jagran APP

जिले में बाढ़ से प्रभावित हुई थी 79742 हेक्टेयर में लगी फसल

मोतिहारी। विभाग के आंकड़ों की माने तो बाढ़ में जिले के 22 प्रखंड प्रभावित हुए थे। प्रभावित प्रखंड के

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 12:23 AM (IST)
जिले में बाढ़ से प्रभावित हुई थी 79742 हेक्टेयर में लगी फसल
जिले में बाढ़ से प्रभावित हुई थी 79742 हेक्टेयर में लगी फसल

मोतिहारी। विभाग के आंकड़ों की माने तो बाढ़ में जिले के 22 प्रखंड प्रभावित हुए थे। प्रभावित प्रखंड के किसानों के फसल क्षति को लेकर सरकार ने मुआवजे की घोषणा की तो किसानों ने आवेदन करना शुरू किया। किसानों के आवेदनों की जांच कर अंचल कार्यालयों ने जिला कृषि विभाग को भेजा और फसल क्षति मुआवजे के लिए जिले के 22 प्रखंडों के 95226 किसानों का चयन किया गया। विभाग द्वारा किसानों के बीच राशि वितरण का आवंटन सभी प्रभावित अंचल को कर दिया गया है। विभाग की माने तो बाढ़ के दौरान जिले के 22 प्रखंडों के 95 हजार 226 किसानों के 79742.50 हेक्टेयर फसल क्षति को लेकर 101 करोड़ 32 लाख 96 हजार 946 के विरुद्ध 100 करोड़ 23 लाख 53 हजार 870 रुपये का आवंटन संबंधित अंचल कार्यालयों को भेजा गया है, जहां से आरटीजीएस के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में राशि भेजी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. ओंकारनाथ ¨सह ने बताया कि अंचलों को जारी की गई राशि का वितरण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 13 हजार 500 की दर से भुगतान किया जाना है।

loksabha election banner

प्रखंड किसानों की संख्या प्रभावित रकबा(हे. में) उपावंटित राशि भेजी गई राशि

मोतिहारी - 9540 7632 103032000 103032000

तुरकौलिया - 2220 740 9990000 9990000

बंजरिया - 6727 8592.59 116000000 116000000

पिपराकोठी - 1708 584.02 7886700 7886700

सुगौली - 5227 5718 77193000 77193000

रामगढ़वा - 7677 5760 77760000 77760000

रक्सौल - 3910 2325.84 31398840 31398840

अरेराज - 1560 1245 16807500 16807500

संग्रामपुर - 1415 1115 7582000 7582000

केसरिया - 2398 1179 15916500 15816500

छौड़दानो - 4561 2595.05 35039250 35039250

आदापुर - 4604 3014.05 40695750 40695750

चिरैया - 6875 5322.06 71651250 51651250

ढाका - 8296 7751.47 104644845 104644845

पताही - 6027 3603.04 48645900 48645900

बनकटवा - 1456 861 11623500 116235

पकड़ीदयाल - 3067 2713.05 36612250 36612250

मधुबन - 5800 6650 81605100 81594300

तेतरिया - 4156 3902 5283476 5267700

फेनहारा - 2354 1795.71 24242085 24242085

चकिया - 2593 2801 37813500 37813500

मेहसी - 3055 3841 51853500 5000000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.