विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ढाका में लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Published: Sat, 04 Jul 2026 07:01 PM (IST)

Bihar Rape Case: पूर्वी चंपारण के ढाका में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर लोन दिलाने के बहाने ...और पढ़ें

शुक्रवार को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रतीकात्मक फोटो

शुक्रवार को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रतीकात्मक फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, सिकरहना (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Crime: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र में एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर लोन दिलाने का झांसा देकर एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

लोन स्वीकृत कराने के नाम पर शोषण

पुलिस के अनुसार, पीड़िता घरेलू जरूरतों के लिए ऋण लेने के सिलसिले में एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय गई थी।

आरोप है कि पिछले तीन-चार महीनों से कंपनी का शाखा प्रबंधक सन्नी कुमार लोन स्वीकृत कराने के नाम पर उस पर अनैतिक दबाव बना रहा था और अशोभनीय व्यवहार करता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत मिलते ही गिरफ्तारी

घटना के बाद पीड़िता सीधे ढाका थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही पुलिस

ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच के क्रम में दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और चैट की जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।