विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में प्रेम विवाह का दुखद अंत, एक साल में बिगड़े संबंध, फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:57 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में एक प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पारिवारिक कलह ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पूर्वी चंपारण में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत।

  2. एक साल पहले किया था प्रेम विवाह।

  3. पारिवारिक कलह के बाद फंदे से लटके मिले।

संवाद सहयोगी, हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय गांव में रविवार की देर रात पारिवारिक कलह के बीच पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान परवेज आलम (24) और उसकी पत्नी सोनी खातून (22) के रूप में हुई है।

करीब एक वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, परवेज आलम ने करीब एक वर्ष पूर्व मलाही थाना क्षेत्र की सोनी खातून से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है।
बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद होने लगा। आवाज सुनकर परवेज के पिता इब्राहिम मियां वहां पहुंचे और दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद घर में सब कुछ सामान्य हो गया।

देर रात करीब तीन बजे इब्राहिम मियां को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब वह कमरे में पहुंचे तो परवेज फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से पिता बदहवास हो गए। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए।

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने भी दी जान

परवेज का शव घर पहुंचने के बाद उसकी पत्नी सोनी खातून भी फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे खोजने के दौरान देखा तो वह भी घर में फंदे से लटकी मिली। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

वैज्ञानिक तरीके से होगी जांच

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की बारीकी से जांच की जा रही है। मामले में टेक्निकल सेल की मदद ली जाएगी और वैज्ञानिक पद्धति से साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की यह प्रेम विवाह दूसरी थी। पहले पति को छोड़कर परवेज से शादी की थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- पटना से कोचिंग के गेट से गायब हुई छात्रा NIT छात्र संगी भागी, नरकटियागंज जंक्शन पर मिली