विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन-फ्लाइट नहीं मिली तो ऑटो से नाप दी 2100 KM की दूरी, छठ मनाने बेंगलुरु से बिहार पहुंचे 4 युवक

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:31 PM (GMT+05:30)

ट्रेन-फ्लाइट न मिलने पर बेंगलुरु के चार युवकों ने छठ पूजा के लिए 2100 किमी की दूरी ऑटो से तय ...और पढ़ें

छठ मनाने बेंगलुरु से बिहार पहुंचे 4 जांबाज

छठ मनाने बेंगलुरु से बिहार पहुंचे 4 जांबाज

HighLights

  1. बेंगलुरु से बिहार तक ऑटो से 2100 किमी की यात्रा।

  2. छठ पूजा के लिए चार युवकों का अद्भुत सफर।

  3. ट्रेन-फ्लाइट न मिलने पर लिया साहसिक निर्णय।

डिजिटल डेस्क, मोतिहारी। छठ एक ऐसा महापर्व है जिसके लिए बिहार के लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। छठ के मौके पर बिहारी दुनिया के किसी भी कोने में हो वो किसी भी बस अपने घर पहुंचना चाहते हैं। घठ के लिए घर पहुंचने की बेचैनी और अपनों से मिलने की तड़प क्या होती है, यह बेंगलुरु में रहने वाले बिहार के चार युवकों की कहानी बखूबी बयां करती है। 

जब त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना नामुमकिन हो गया और फ्लाइट का किराया आम आदमी की पहुंच से बाहर चला गया, तब इन युवकों ने वो फैसला लिया जिसकी कल्पना भी आसान नहीं है तीन पहियों वाले साधारण ऑटो से बेंगलुरु से बिहार का सफर।

ऑटो रिक्शा से बेंगलुरु से बिहार 

बेंगलुरु से मोतिहारी (अरेराज) की यह दूरी लगभग 2,100 से 2,200 किलोमीटर की है। एक छोटे से ऑटो रिक्शा में चार लोग सवार होकर बिना किसी आराम की परवाह किए दिन-रात नेशनल हाईवे पर आगे बढ़ते रहे। 

कमर तोड़ देने वाली थकान, मौसम के थपेड़े और रास्ते के तमाम जोखिम भी उनके हौसले को डिगा नहीं पाए। उनके मन में बस एक ही धुन थी—किसी भी हाल में छठी मइया के अर्घ्य से पहले अपने गांव, अपने परिवार के पास पहुंचना।

बिहार पहुंचकर मिला सुकून

जब यह ऑटो आखिरकार मोतिहारी के ऐतिहासिक सोमेश्वर नाथ मंदिर के पास पहुंचा, तो इन युवकों के चेहरों पर न सिर्फ सफर खत्म होने का सुकून था, बल्कि घर के आंगन की मिट्टी छूने की खुशी भी साफ झलक रही थी। 

मंजिल से महज कुछ किलोमीटर दूर खड़े इन प्रवासियों का यह सफर सिर्फ एक सड़क यात्रा नहीं, बल्कि छठ पूजा के प्रति गहरी आस्था और परिवार के लिए किसी भी हद तक जाने वाले जज्बे की जीती-जागती मिसाल है।

यह भी पढ़ें- बिहार में चंपारण मटन को मिलेगा ग्लोबल बाजार, पशुपालकों को सब्सिडी पर मिलेंगी 3-3 बकरियां


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।