नीतीश सरकार में आम जनता तक पहुंच रहीं मूलभूत सुविधाएं
मोतिहारी। चकिया अनुमंडल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में जदयू ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनय कुमार कुशवाहा ने की।
मोतिहारी। चकिया अनुमंडल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में जदयू ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनय कुमार कुशवाहा ने की। अभिनंदन समारोह में जिला अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, नवमनोनीत क्षेत्रीय प्रभारी अरुण कुशवाहा, जिला प्रभारी भीष्म सहनी, विधान सभा प्रभारी नंद किशोर राम, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मंजू देवी, विधान पार्षद खालिद अनवर,राम पुकार सिन्हा, कैप्टेन हामिद, कुमकुम सिन्हा, मनजीत सिन्हा, अनिल यादव सहित प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्षों को भी अंग वस्त्र देकर एवं फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी सभी कुछ आम जनता को मिल रहा है। 60 वर्ष के अधिक उम्र के सभी तबके के लोगो को वृद्धापेंशन भी दी जा रही है। समारोह का संचालन लवकिशोर निषाद ने किया। मौके पर कविंदर कुशवाहा, रंजन भारती, लक्ष्मण पासवान, ताजुल हक ताज, भिखारी कुशवाहा, परमानंद लाल, मुखिया सत्येंद्र सिंह, राजेश गिरी, ध्रुव कुशवाहा, लखन पटेल, रामानन्द पटेल, पवन पटेल, शंभू शरण सिंह, किशोरी प्रसाद, सत्यनरायण कुशवाहा, देवनारायण पासवान, अनिल यादव सहित अन्य मौजूद थे।