आर्थिक सुधारों के प्रणेता थे अरुण जेटली : राधामोहन
देश ने एक दूरदर्शी व सकारात्मक राजनीतिक चेतना वाले राजनेता को खो दिया है। अरुण जेटली के निधन से देश की राजनीति में जो एक बड़ी शून्यता आई है उसे भरा नहीं जा सकता।
मोतिहारी। देश ने एक दूरदर्शी व सकारात्मक राजनीतिक चेतना वाले राजनेता को खो दिया है। अरुण जेटली के निधन से देश की राजनीति में जो एक बड़ी शून्यता आई है उसे भरा नहीं जा सकता। उक्त बातें सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कही। श्री सिंह ने कहा कि अरुण जेटली जी से उनके संबंध बहुत ही मधुर थे। जटिल से जटिल समस्या का समाधान बड़े ही सहज रूप में कर देते थे। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली एक प्रखर विद्वान, विधिवेत्ता, पार्टी के संकटमोचक व आर्थिक सुधारों के प्रणेता थे। कहा कि जब वो कृषि मंत्री थे। तब अपने विभाग के कई जरूरी मुद्दे उनके समक्ष लेकर गए। जिसे गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण किया। उनका हंसमुख व्यवहार सामने वालों में नई ऊर्जा का संचार करता था। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।