एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी
बिहार राज्य चिकित्सा एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। साथ ही एंबुलेंस सेवा ठप रखा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 11:24 PM (IST)
मोतिहारी। बिहार राज्य चिकित्सा एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। साथ ही एंबुलेंस सेवा ठप रखा। संघ के महामंत्री मनु ¨सह ने बताया है कि हड़ताल जारी है व जारी रहेगा। आठ सूत्री मांगो में 102 के कर्मचारियों के श्रम कानून के नियमानुसार कार्य कराया जाए, कर्मचारियों को अब तक आई कार्ड भी नहीं दिया गया है। वेतन का ससमय भुगतान हो। संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार, महामंत्री मनु ¨सह, सुनील ¨सह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें