Move to Jagran APP

बिना ईश्वर की कृपा से एक पत्ता भी नहीं हिल सकता : सत्यप्रिया

सुगौली प्रखंड के फुलवरिया में आयोजित नव कुंडीय अतिरुद्र महायज्ञ परिसर में श्रीमद भागवत कथा गुरुवार को सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी सत्यप्रिया दीदी के द्वारा किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और उनका रूप अनेक है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 01:41 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:10 AM (IST)
बिना ईश्वर की कृपा से एक पत्ता भी नहीं हिल सकता : सत्यप्रिया
बिना ईश्वर की कृपा से एक पत्ता भी नहीं हिल सकता : सत्यप्रिया

मोतिहारी । सुगौली प्रखंड के फुलवरिया में आयोजित नव कुंडीय अतिरुद्र महायज्ञ परिसर में श्रीमद भागवत कथा गुरुवार को सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी सत्यप्रिया दीदी के द्वारा किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और उनका रूप अनेक है। जैसे अलग-अलग घड़े में नदी का पानी भरा जाए। सभी घड़ों में अलग-अलग सूरज की रोशनी व प्रतिविब दिखाई देती हैं। सूरज तो एक है, फिर अलग-अलग क्यों दिखाई दे रहे हैं। ठीक इसी प्रकार ईश्वर एक है। ईश्वर सभी जगह विराजमान हैं। वे कण कण में है। बस हम देख नहीं पाते हैं। ईश्वर की कृपा के बिना एक पत्ता भी हिल नहीं सकता है। ईश्वर चाहें तो पल भर में राजा को रंक व रंक को राजा बना सकते हैं। अलग अलग शरीर मे अलग अलग काया है, लेकिन सभी काया में आत्मा एक है। सच्चे व निस्वार्थ भाव से ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ईश्वर अपने सभी भक्तों पर नजर रखते हैं। कभी भी किसी को अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। आपके द्वारा किए जा रहे कर्म को ईश्वर देख रहे हैं। जिसमें भारी संख्या में पुरुष व महिलाएं कथा सुनने पहुंची हुई थी। मौके पर यज्ञ आचार्य पंडित बलराम द्विवेदी, आचार्य पूर्णानंद शास्त्री, मुख्य जजमान नरेंद्र जायसवाल, अध्यक्ष मुखिया अवधेश कुशवाहा, संतोष जायसवाल, संजीव शर्मा, संतोष मिश्रा, जयकांत मिश्र, रजनीश झा, बुचुन तिवारी, प्रेम कुमार मिश्र, उपमुखिया रौशन झा, अमित कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, अमरजीत कुमार समेत कई मौजूद थे। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष रोहित कुमार, एएस आई पंकज कुमार मंटू राय पुलिस बल के साथ सजग रहे। फोटो 27 एमटीएच 13

loksabha election banner

सुगौली, संस : अनंत श्री विभूषित पूर्वाभ्नाय गोवर्धन पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज का सुगौली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। अश्वमेघ पीठाधीश्वर उपेंद्र परासर के नेतृत्व में शंकराचार्य महाराज को भव्य जुलूस के साथ प्रखंड के फुलवरिया में आयोजित अति नव कुंडीय रुद्र महायज्ञ स्थल पर भारी सुरक्षा के बीच लाया गया। स्टेशन परिसर से लेकर महायज्ञ स्थल तक श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शंकराचार्य के आगमन पर पूरे ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शंकराचार्य महाराज के स्वागत में मुखिया अवधेश कुशवाहा, नप उपमुख्य पार्षद श्याम शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, पुरुषोत्तम सिंह, अनुरंजन झा, जयकांत मिश्र, संतोष जायसवाल, रजनीश झा, संतोष मिश्रा, संजीव शर्मा, नगरध्यक्ष अंकुर चौधरी, प्रेम कुमार मिश्र, अशोक सोनी, रवि मिश्र, ओमप्रकाश हिन्दू, बबलू गुप्ता, झुनू शर्मा, विक्कू श्रीवास्तव, रौशन झा, चंचल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रौशन गुप्ता, दीपक कुमार, अमरजीत कुशवाहा, हेमनारायन झा, रणवीर झा सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार, थानाध्यक्ष रोहित, एएस आई पंकज कुमार, मंटू राय, हेमंत कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.