हवाला के 68.57 लाख रुपये जब्त, तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। रक्सौल : नेपाल के सीमावर्ती मोरंग पुलिस ने एक सहकारी संस्था के अध्यक्ष सहित हवाला कारोबार से जुड़े तीन लोगों को 68 लाख 57 हजार छह सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया।
मोतिहारी। रक्सौल : नेपाल के सीमावर्ती मोरंग पुलिस ने एक सहकारी संस्था के अध्यक्ष सहित हवाला कारोबार से जुड़े तीन लोगों को 68 लाख 57 हजार छह सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसपी घनश्याम श्रेष्ठ ने दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। सहकारी संस्था के आड़ में हवाला कारोबार स्थानीय भाषा में हुंडी का कारोबार अवैध रूप से चल रहा है। पुलिस ने इस पर पैनी नजर रख रही थी। इस दौरान भारत से नेपाल के विराटनगर की ओर आ रहे 9,50000 के साथ दीपक कुमार कर्ण , सुमित साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन लोगों के निशानदेही पर संस्था अध्यक्ष राजेश हेड़ा के कार्यालय कक्ष से 59 लाख 7 हजार 6 सौ रुपया के साथ गिरफ्तार किया। एसपी श्री श्रेष्ठ ने बताया कि हुंडी यानी हवाला कारोबार का आरोप है। पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। हवाला करोबारियों का कनेक्शन भारत के अलावें और कौन तीसरे देशों से है पुलिस इसकी जांच कर रही है। उक्त लोगों को राजस्व अनुसन्धान विभाग को सौंप दिया गया है। इस अवैध कारोबार में कालाधन का उपयोग कौन सी वस्तु के खरीद फरोख्त में होता है। इसकी जानकारी जुटाने में सुरक्षा एजेंसियां जुटी है। इधर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार नोट की बरामदगी और हवाला करोबारियों के गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में नेपाल के रास्ते कालाधन भारत आ रहा है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है।