विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर से मोतिहारी भेजी जा रही थी स्प्रिट की बड़ी खेप, बथना के पास मद्य निषेध विभाग ने दबोचे पटना के 2 तस्कर

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:05 PM (GMT+05:30)

मद्य निषेध विभाग ने मेहसी के बथना में मुजफ्फरपुर से मोतिहारी ले जाई जा रही 1144 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त ...और पढ़ें

मद्य निषेध विभाग ने दबोचे पटना के 2 तस्कर

मद्य निषेध विभाग ने दबोचे पटना के 2 तस्कर

HighLights

  1. मेहसी के बथना में 1144 लीटर स्प्रिट जब्त की गई।

  2. मुजफ्फरपुर से मोतिहारी ले जाई जा रही थी खेप।

  3. पटना के दो तस्कर पिकअप वैन सहित गिरफ्तार हुए।

संवाद सहयोगी, मेहसी। स्प्रिट से शराब बनानेवाले तस्करों के गिरोह के लिए मुजफ्फरपुर की ओर से मोतिहारी के लिए भारी मात्रा में स्प्रिट लेकर चले चालक समेत दो तस्करों विशेष छापेमारी दल ने मेहसी के बथना में गिरफ्तार किए गए हैं। एक पिकअप वैन व 1144 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है।

बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर की ओर से एक पिकअप पर बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट लाई जा रही है। सूचना मिलते ही मद्य निषेध विभाग मोतिहारी की टीम ने जाल बिछाया। 

1144 लीटर स्प्रिट जब्त 

मेहसी के बथना स्थित सहनी लाइन ढाबा के पास वाहनों की जांच और घेराबंदी शुरू की गई। इस दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लादकर ले जाए जा रहे 44 डिब्बों में कुल 1144 लीटर स्प्रिट जब्त की गई। इसका उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था। 

मौके से टीम ने वाहन पर सवार दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपित पटना जिले के अंतर्गत आने वाले जमन बिगहा गांव के निवासी हैं। मद्य निषेध विभाग द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी

उनसे मिली जानकारी के आधार पर नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगालने के लिए पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक विजय पंडित, संतोष कुमार, मद्य निषेध सिपाही हाकिम आलम एवं अरविंद कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में गहनों से भरा बैग लेकर घर लौट रहा था स्वर्ण व्यवसायी, स्कूल के पास बदमाशों ने मारी गोली