यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जान निकलने तक करते रहे ईंट-पत्थर से वार
Bihar Crime दरभंगा में जीविका दीदी ने पति को प्रेमी के संग मिलकर मार डाला। स्थानीय लोगों ने पति को पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में मृतक की मां अपने पुत्र को बचाते हुए भी दिख रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का प्रेमी रेलकर्मी है जो वर्तमान में दरभंगा स्टेशन पर तैनात है।

संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। दरभंगा जिले के सिमरी थानाक्षेत्र के कमरौली गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। जीविका दीदी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित उसके प्रेमी को दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि किराना दुकानदार राम कुमार साह (40) का पैर-हाथ बांधकर तेज हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने दौरान आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है।
वीडियो में दुकानदार की मां अपने पुत्र को बचाते हुए भी दिख रही है लेकिन, आरोपित पत्नी जीविका दीदी दीदी संगीता देवी और उसके प्रेमी कुंदन लाल दास (30) उसे बेहोशी की हालत में भी ईंट-पत्थर से पीटते रहे।
चार बच्चों की मां है अरोपी महिला
गिरफ्तार आरोपित कुंदन लाल दास रेलकर्मी है, जो वर्तमान में दरभंगा स्टेशन पर तैनात है। वहीं जीविका दीदी चार बच्चों की मां बताई जा रही।
इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोग हैरत में है कि कैसे एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।