पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर विवि कर्मचारियों का धरना जारी
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। संघ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि भोजनावकाश के समय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सभी कर्मचारी अपने-अपने विभागों में कार्यों को संपादित करने के बाद धरना पर बैठे।
दरभंगा । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। संघ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि भोजनावकाश के समय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सभी कर्मचारी अपने-अपने विभागों में कार्यों को संपादित करने के बाद धरना पर बैठे।
मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष रेणू देवी ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन को मांग लेना चाहिए। अधिषद सदस्य अंजीत चौधरी ने कहा कि मैंने सीनेट में कर्मचारियों की मांगों को उठाया था। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान छात्र नेता मयंक कुमार ने भी धरना कार्यक्रम का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि विवि प्रशासन बेवजह आउटसोर्सिंग पर व्यक्तियों को रख शोषण करता है। विभिन्न वर्गों में रिक्त पदों पर संविदा पर बहाली होनी चाहिे। तभी जाकर संबंधित व्यक्तियों का भविष्य बना रहेगा। संबंधित आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी संविदा पर रखा जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अशोक कुमार अरविद, भोला पासवान, सचिव मनोज कुमार राम, संगठन सचिव रामसेवक भारती, संयुक्त सचिव विकास कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहनी, डा. मंजू रावत, संजय राम, कोषाध्यक्ष अमृत नाथ झा, उपकोषाध्यक्ष रामसेवक दास, शिव नारायण राय, संजय राम, अशोक कुमार गुप्ता भी शामिल थे। खास बातें :-
- विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों का जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी ने किया समर्थन