Move to Jagran APP

देशभक्ति की आड़ मोदी कर रहे हैं भ्रष्टाचार

कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा है कि देशभक्ति की आड़ में प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM (IST)
देशभक्ति की आड़ मोदी कर रहे हैं भ्रष्टाचार
देशभक्ति की आड़ मोदी कर रहे हैं भ्रष्टाचार

दरभंगा। कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा है कि देशभक्ति की आड़ में प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। पूरे देश के लोगों को सही तथ्य साक्ष्य के साथ बताने का काम किया जा रहा है। वे परिसदन में संवाददाताओं और जाले के मुरैठा गांव में प्रखंड कांग्रेस की ओर से आयोजित मेरा गांव मेरा बूथ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल विमान सौदा में मोदी ने रिलायंस के अंबानी से मिलकर पहले एक कंपनी बनाई। 12 दिन की उस कंपनी को एक लाख 30 हजार करोड़ की सौदा फ्रांस से दिलाने का काम किया। जबकि, यह सौदा यूपीए सरकार में सस्ते दर में हुआ था। 526 करोड़ रुपये प्रति राफेल विमान की दर से 126 जहाजों का सौदा किया गया था। लेकिन, तकनीकी कारणों से मुहर नहीं लगी और नई सरकार आ गई। इसके बाद मोदी ने 526 करोड़ की जगह 1670 करोड़ रुपये की दर से सौदा ही नहीं किया बल्कि विमान की संख्या 126 से घटाकर 36 कर दी। इस मामले में यह सरकार सदन में क्रय किए गए दर का खुलासा नहीं कर रही है। कहा जा रहा है सुरक्षा से संबंधित मामला है इसलिए इसका खुलासा करना उचित नहीं है। लेकिन, दाम से सुरक्षा का क्या वास्ता है।

loksabha election banner

डॉ. शकील ने कहा कि यह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है। बड़े कंपनियों के कर्ज की माफी और नए पूंजीपतियों को ऋण मुहैया कराने के लिए लगातार बैंकों पर दबाव डालने का काम किया। दाल नहीं गलने पर यह सरकार अचानक नोट बंदी की। इससे 63 पूंजीपतियों को 2 लाख 44 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर लाभ पहुंचाया गया। नीरव मोदी ने बैंक की राशि का घोटाला किया। यह सब प्लान के तहत हुआ है। नोटबंदी से डेढ़ करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। गरीब लोग मारे गए और मोदी सरकार के मनचाहे लोग करोड़पति बन गए। उन्होंने नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला बताया।

रोसड़ा के विधायक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि झूठ फरेब कर भाजपा सरकार सत्ता में बैठी है। बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा ने कार्यकर्ताओ को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

विधान पार्षद पूर्व मंत्री डॉ. मदनमोहन झा ने मोदी की सरकार पर देश की भोली जनता को गुमराह कर चार वर्षों तक ठगने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने की। संचालन प्रखंड अध्यक्ष भूषण झा आजाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बच्चू मिश्र ने किया।

मौके पर बैधनाथ झा बैजू, रेयाज अली खां, मो. असलम, दिनेश गंगानानी, खादिम हुसैन, युवा कांग्रेस के जाले विधानसभा अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार ठाकुर, संजीव कुमार, डॉ. कमरूल हसन आदि ने अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.