विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद ने किया एजेंसी का उदघाटन

By Edited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 03:22 AM (IST)

मधुबनी के सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता हुक्मदेव नारायण यादव ने मंगलवार को क्षेत्र के छतवन गांधी चौक स्थित समीर होंडा एजेंसी का उदघाटन किया।

News Article Hero Image

दरभंगा । मधुबनी के सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता हुक्मदेव नारायण यादव ने मंगलवार को क्षेत्र के छतवन गांधी चौक स्थित समीर होंडा एजेंसी का उदघाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इसका खुलना अच्छार है। उन्होंने कहा कि एक ही जगह इस कंपनी की विभिन्न बाइक मिलने से ग्राहकों को काफी सुविधा होगी। प्रोपराइटर समीर प्रसाद महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों में एजेंसी के खोले जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। केवटी पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र की अध्यक्षता व भोला प्रसाद महतो के

संचालन में आयोजित समारोह में विधायक समीर कुमार महासेठ, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चौपाल, रहिका के पूर्व प्रमुख शमसुल हक, डॉ.भावना कुमारी, डॉ.श्रेष्ठ शंकर, देवेंद्र प्रसाद

यादव समेत कई मौजूद थे।