नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू
दरभंगा नगर निगम का चुनाव मई, 2017 में होना है। लेकिन, इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है।
दरभंगा। दरभंगा नगर निगम का चुनाव मई, 2017 में होना है। लेकिन, इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। आरक्षण रोस्टर के प्रारूप को राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. चंद्रशेखर ¨सह ने भी अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने भी अपने सूचना पट्ट पर आरक्षण रोस्टर को चिपका दिया। चुनाव में इस्तेमाल आने वाली उपस्कर व सामग्री का क्रय करने की तैयारी शुरू कर दी गई। चुनाव को पूर्ण रूपेण सफल करने के लिए निर्वाचन विभाग नगर निगम के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक अर¨वद कुमार झा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वे इस माह दरभंगा का दौरा कर तैयारी का जायजा लेंगे। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे चुनाव कार्य में दी जाने वाली सहयोग पर कई टिप्स देंगे।