एसएसपी ने किया क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बिरौल के सुपौल मदरसा रहमानिया में क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूसरे राज्य से आये आए 12 लोगों से हालचाल की जानकारी ली।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 06:12 AM (IST)
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बिरौल के सुपौल मदरसा रहमानिया में क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूसरे राज्य से आये आए 12 लोगों से हालचाल की जानकारी ली। लोगों ने क्वारंटाइन केंद्र में व्यवस्था में कोई कमी नहीं होने की बात कही। एसएसपी ने मौजूद पुलिस के जवानों को मास्क पहनकर क्वरंटाइन केंद्रों पर जाने की नसीहत दी। उन्होंने लोगो को लॉकडाउन का पालन शत-प्रतिशत करने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें