दरभंगा से मुंबई की हवाई सेवा पर असर, स्पाइसजेट की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर; यात्रियों की संख्या घटी
मुंबई से दरभंगा के बीच स्पाइसजेट की उड़ान निर्धारित समय से बाहर रहने के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा, ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
स्पाइसजेट की मुंबई-दरभंगा उड़ान निर्धारित समय से बाहर रही।
दरभंगा एयरपोर्ट पर कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ।
मुंबई-दरभंगा मार्ग पर यात्रियों की संख्या में कमी आई।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। मुंबई से दरभंगा के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए रविवार का दिन कुछ अलग रहा। इस रूट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित शेड्यूल से बाहर रही, जिससे हवाई सेवाओं के परिचालन पर असर पड़ा।
दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ। हालांकि, कई विमानों ने निर्धारित समय से पहले पहुंचकर यात्रियों को राहत दी, जबकि कुछ फ्लाइटें विलंब से भी पहुंचीं। मुंबई और दरभंगा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट भी दर्ज की गई।
कई फ्लाइटें समय से पहले पहुंचीं
दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को विमानों के परिचालन में अलग-अलग स्थिति देखने को मिली। दिल्ली से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय सुबह 10:55 बजे से 15 मिनट पहले पहुंच गई। बेंगलुरु से आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 भी दोपहर 12:10 बजे के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंची।
मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 535 दोपहर 12:55 बजे के निर्धारित समय से छह मिनट पहले पहुंच गई। वहीं, मुंबई से ही आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय दोपहर 1:05 बजे के बजाय 1:16 बजे पहुंची। इस तरह विमान को 11 मिनट की देरी हुई।
हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइटों का हाल
हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 537 निर्धारित समय दोपहर 2:20 बजे से पांच मिनट विलंब से 2:25 बजे पहुंची। इसके विपरीत, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 360 ने यात्रियों को राहत दी। यह विमान निर्धारित समय दोपहर तीन बजे से 24 मिनट पहले दरभंगा पहुंच गया।
यात्रियों की संख्या पर असर
मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रहने के कारण इस हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ।
अलग-अलग विमानों के समय में अंतर के बीच यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में नया ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देख लें रूट और पार्किंग व्यवस्था
