जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब
शिवनगरी बाबा कुशेश्वरधाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर हजारों लोगों ने कुशेश्वरनाथ महादेव पर जलाभिषेक किया।
दरभंगा। शिवनगरी बाबा कुशेश्वरधाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर हजारों लोगों ने कुशेश्वरनाथ महादेव पर जलाभिषेक किया। भोलेनाथ का पट खुलने से पूर्व ही जलाभिषेक को लेकर लोगों की भीड़ जुट गई थी। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। अनुमान के मुताबिक करीब पचास हजार लोगों ने शिव¨लग पर जलाभिषेक किया। बाबा को जल चढ़ाने के लिए रविवार से ही भक्त शिव नगरी में डेरा डाले हुए थे। शिव गंगा घाट, खगड़िया धर्मशाला, बाढ़ शरणस्थली भवन एवं मंदिर परिसर में हजारों लोग रात बिताए। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ¨सह ने सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया था। चौकीदार से लेकर अधिकारी तक शिव नगरी के चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस भीड़ पर नजर रखी हुई थी। मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार ने भी यहां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।