विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों की कमी, गंदगी की अंबार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM (IST)

बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल को अपने आलीशान भवन पर गुमान है। हो भी क्यों नहीं स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर इसे जो बनाया गया है। लेकिन संसाधनों का घोर अभाव है। यही कारण है सब कुछ रहते हुए भी यह अस्पताल अपने बदहाली पर रोने को मजबूर है।

अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों की कमी, गंदगी की अंबार
अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों की कमी, गंदगी की अंबार

दरभंगा। बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल को अपने आलीशान भवन पर गुमान है। हो भी क्यों नहीं स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर इसे जो बनाया गया है। लेकिन, संसाधनों का घोर अभाव है। यही कारण है सब कुछ रहते हुए भी यह अस्पताल अपने बदहाली पर रोने को मजबूर है। मरीजों के आने से अस्पताल में भीड़ लगी रहती है। लेकिन, जैसे ही मरीजों और उनके स्वजनों को यह जानकारी मिलती है चिकित्सक नहीं हैं तो बैरंग लौट जाते हैं अथवा भागे-भागे निजी अस्पताल चले जाते हैं। जो गरीब लोग होते हैं वह 45 किमी की दूरी तय दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल जाने को मजबूर हो जाते हैं। बेनीपुर का यह अस्पताल को सिर्फ अनुमंडल के दो का नहीं बल्कि, पांच प्रखंडों की आबादी के इलाज की जिम्मेदारी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की कमी के कारण मरीजों का समुचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में ज्यादा गंभीर मरीज आ गए तो प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया जाता है।

---------------

75 बेड के अस्पताल में चिकित्सकों की कमी :

75 बेड बाले बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल की हालत इन दिनों काफी खराब है। सांसद व विधायक के अथक प्रयास के बाद भी स्वीकृत पदों के अनुपात में न तो चिकित्सकों और न ही अन्य कर्मियों की तैनाती हो पाई है। अर्थो, ईएनटी , आई, स्कीन आदी विभाग के कक्ष में वर्षों से ताला लटक रहा हैं। इस अस्पताल में चिकित्सकों का 30 पद स्वीकृत है। वर्तमान में 11 चिकित्सकों और 50 ए ग्रेट के नर्सों में 22 नर्स ही कार्यरत हैं। ऊपर से कई चिकित्सकों के निजी क्लिनिक के हैं, सो वो अस्पताल में कम समय दे पाते हैं। नतीजा यह कि मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दवा, इलाज और भोजन का सरकारी इंतजाम भी काफी कम नजर आता है। चार वेंडिलेटर भी चालू होने के लिए टकटकी लगाए हैं। अस्पताल के प्रथम मंजिल पर 25 बेडों का आइसोलेशन कक्ष तो बनाया गया, जहां गंदगी की अंबार है। चिकित्सक के अभाव में बल्ड बैंक बंद है। सांसद गोपालजी ठाकुर और विधायक विनय कुमार चौधरी स्वास्थ्य मंत्री से इस अस्पताल की ओर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया। लेकिन, समस्याएं यथावत है।

------------------

अस्पताल के महत्व और लोगों की परेशानी को देखते हुए शनिवार को दैनिक जागरण की टीम पड़ताल करने पहुंची। जहां पग-पग पर समस्या और मरीजों की परेशानी देखी गई।

11 बजे : अस्पताल के प्रभारी उपाधिक्षक डा. जितेन्द्र नारायण अपने कक्ष में मौजूद थे। ओपीडी में डा. किरण भारती, डा. एसके प्रधान और डा. आलोक मरीजों को देखकर रहे थे। जबकि, इमरजेंसी कक्ष में डा. किरण भारती तैनात थी। लेकिन, लेवर रुम कर्मी मिथिलेश, मीरा और जीतन के सहारे चल रह था। चारो तरफ गंदगी की अंबार पाई गई। टीबी वार्ड में डा. आरसी झा मरीज देख रहे थे। लेकिन, कई गंभीर मरीज को देखने वाले कोई नहीं थे। नतिजा, कई को रेफर कर दिया गया।

---------- 12 बजे : अस्पताल के प्रभारी प्रबंधक रीना सिंह व लेखापाल संजय कुमार झा अनुपस्थित थे। पूछने पर पता चला कि बहेड़ा राजकीय अस्पताल में उनका ड्युटी है। दवा वितरण कक्ष के खिड़की से मरीज दवा ले रहे थे। हालांकि, कई दवा उपलब्ध नहीं थी। मरीज फुल देवी, रामसखी देवी आदि ने बताया कि बाहर से दवा खरीदकर लाते हैं। उपलब्ध संसाधनों में मरीजों का समुचित इलाज करने का प्रयास किया जा रहा हैं। कोरोना से निपटने के लिए सारी तैयारी पूरी है। आइसोलेशन कक्ष में फैली गंदगी की सफाई कराई जा रही है।

डा. जितेंद्र नारायण - प्रभारी उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर

-------------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।