संस्कृत विवि की कार्य संस्कृति में होगा सुधार
का¨सदसंविवि की वीसी प्रो. नीलिमा सिन्हा ने कार्य संस्कृति में सुधार के लिए शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी अधिकारी तीन दिनों के भीतर संचिका का संपादन कर दें। अन्यथा उनसे कारण बताओ नोटिस दिया जा सकता है।
दरभंगा। का¨सदसंविवि की वीसी प्रो. नीलिमा सिन्हा ने कार्य संस्कृति में सुधार के लिए शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी अधिकारी तीन दिनों के भीतर संचिका का संपादन कर दें। अन्यथा उनसे कारण बताओ नोटिस दिया जा सकता है। विवि की कार्यावधि अब 10.30 से 5 बजे तक होगी। बीच में 1.30 बजे से दो बजे तक टिपिन आवर होगा। विवि में अब धड़ल्ले से कोई गाड़ी प्रवेश नहीं कर सकेगा। कैंपस में आने से पहले उसे रजिस्टर में सारी बातों की जानकारी देनी होगी। कैंपस की आंतरिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी कर्मियों को समय पर आना जाना जरूरी होगा। अर्थात आंतरिक अनुशासन पर भी वीसी की नजर सख्त रहेगी। साथ ही वाजिब कार्यों के लिए किसी को भी ज्यादा इधर उधर घूमना नहीं पड़ेगा। कुलसचिव डा. सुरेश्वर झा ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक डा. बौआनंद झा ने त्याग पत्र दे दिया। तत्काल इस विभाग में ओएसडी के पद पर कार्यरत डा. शैलेंद्र मोहन झा को प्रभारी परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। बैठक के दौरान वित्तीय परामर्शी राकेश कुमार मेहता, प्रॉक्टर डा. चौठी सदाय, सीसीडीसी डा. शिवलोचन झा, महाविद्यालय निरीक्षक डा. अशोक कुमार आजाद, एमओ हेमंत कुमार, पीआरओ निशिकांत प्रसाद ¨सह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।