विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा से प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे थे घर, दुर्घटना में जख्मी समस्तीपुर के अधिवक्ता की मौत, पत्नी-बेटी घायल

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 29 Sep 2026 04:28 PM (IST)

दरभंगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मनीष कुमार की मौत हो गई। वे अपनी ...और पढ़ें

मृत अधिवक्ता का फाइल फोटो। सौ.- स्वजन

मृत अधिवक्ता का फाइल फोटो। सौ.- स्वजन

HighLights

  1. समस्तीपुर के अधिवक्ता मनीष कुमार की सड़क हादसे में मौत।

  2. पत्नी श्रूति कुमारी और चार वर्षीय बेटी समीक्षा घायल।

  3. लनामिवि से प्रमाणपत्र लेकर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। सोमवार की शाम एक परिवार लनामिवि से घर लौट रहा था। साथ में चार साल की मासूम बेटी भी थी। रास्ते में तेज रफ्तार कार की टक्कर ने पलभर में खुशियों को मातम में बदल दिया।

हादसे में गंभीर रूप से जख्मी समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मनीष कुमार (45) की सोमवार देर रात डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी श्रूति कुमारी (35) और चार वर्षीय पुत्री समीक्षा कुमारी भी हादसे में जख्मी हुई हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

लनामिवि से लौटते समय हादसा

मृतक समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव के वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय हरिहर नारायण सिंह के पुत्र थे। स्वजन जगमोहन मिश्रा के अनुसार, मनीष कुमार पत्नी का लनामिवि से मूल प्रमाणपत्र लेकर बाइक से लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी और चार वर्षीय बेटी भी थी।

सामने से आई कार ने मारी टक्कर

दरभंगा-समस्तीपुर मुख्यपथ पर जीडी गोयनका स्कूल और पुअरिया पुल के बीच सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती और बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई। सड़क पर लहूलुहान पड़े परिवार को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से सभी को डीएमसीएच पहुंचाया।

इलाज के दौरान अधिवक्ता ने तोड़ा दम

गंभीर स्थिति को देखते हुए मनीष कुमार का इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर बेंता थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

चार साल से कर रहे थे वकालत

मनीष कुमार पिछले चार वर्षों से समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में वकालत कर रहे थे। उनके परिवार में आठ और चार वर्षीय दो पुत्रियां हैं। पत्नी शिक्षिका चयन परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन में मातम पसर गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एक ही हादसे में पति की मौत और पत्नी-बेटी के जख्मी होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजन और परिचित घटना से स्तब्ध हैं। दोनों घायलों का इलाज डीएमसीएच में जारी है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में कार की ठोकर से समस्तीपुर के अधिवक्ता, पत्नी व पुत्री घायल