प्रखंड आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में बाढ़ पर हुई समीक्षा
केवटी प्रखंड आपदा प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख रेखा देवी ने की। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी पर बारीकी से चर्चा हुई।
दरभंगा । केवटी प्रखंड आपदा प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख रेखा देवी ने की। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी पर बारीकी से चर्चा हुई। मुख्य रूप से सरकारी एवं निजी नाव की समीक्षा की गई। वहीं क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत, प्रत्येक पंचायतों में बाढ़ बचाव दल का गठन, नाविक व गोताखोरों के साथ-साथ बाढ़ के समय गर्भवती महिला, वृद्ध और दिव्यांगों की पहचान सहित कई बिदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चौपाल, जिपस समीउल्लाह खां समीम, बीडीओ महेश चंद्र, राजद अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष नारायणजी झा, मो. ज्याउल होदा छोटू, मुखिया फतेह अहमद, किशोर कुमार झा, इफ्तेखार अहमद छोटन सहित कई मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप