विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल; पीड़िता DMCH में भर्ती

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:00 PM (IST)

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 48 वर्षीय रिश्तेदार विष्णुदेव सदाय को ...और पढ़ें

आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप।

  2. रिश्तेदार विष्णुदेव सदाय गिरफ्तार, जेल भेजा।

  3. बच्ची डीएमसीएच में भर्ती, खतरे से बाहर।

संवाद सहयोगी, केवटी। केवटी थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी धोबीगामा गांव निवासी 48 वर्षीय विष्णुदेव सदाय को पुलिस ने पुछताछ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी -रनवे में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां के फर्द ब्यान पर केवटी थाने में 18 अक्टूबर को पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी ( 341 / 26 ) दर्ज की गयी है। इसमें रिश्ते के नाना विष्णुदेव सदाय को नामजद आरोपित बनाया गया है। 

मेला दिखाने का झांसा देकर बच्ची से दुष्कर्म 

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पर बच्ची को कुरकुरे खिलाने और मेला दिखाने का झांसा देकर बच्ची को मां की गोद से ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 

सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर - टू कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन गांव पहुंचे और धटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित स्वजनों से धटना के बावत जानकारी लिया। इसके बाद पुलिस की एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किये।

बच्ची को खतरे से बाहर बताया 

पुलिस ने बच्ची का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी -रनवे में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने डीएमसीएच पहुंचकर बच्ची के इलाज की जानकारी ली। 

उन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन को बच्ची का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बच्ची को डीएमसीएच के गायनी विभाग के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में भैंस चोरी के आरोपित समेत तीन गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने वाले भी धराए