नदियों के जलस्तर में कमी, किसानों ने शुरू की धान रोपनी
दरभंगा। सावन मास आते ही किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है। दरअसल विगत एक सप्ताह नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से किसानों में उदासी छा गई थी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 12:59 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 12:59 AM (IST)
दरभंगा। सावन मास आते ही किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है। दरअसल, विगत एक सप्ताह नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से किसानों में उदासी छा गई थी। डर से तैयार खेतों में धान रोपनी बंद कर दिया था। लेकिन, सोमवार से अधवारा जल समूह के खीरोई, धौंस और बागमती नदी के जलस्तर में काफी कमी आई है। इससे किसान फिर से खेतों में काम करने लगे हैं। कोई खेत को तैयार कर रहे हैं तो कई धान रोपनी शुरू कर दी है। इस दौरान धान रोपनी के साथ महिलाएं खुशी गीत भी गा रही थी। किसान विमल कुमार यादव ने बताया कि धान रोपनी का सही समय है। अगर समय साथ दिया तो इस वर्ष लाभंवित होना निश्चित है।
-------------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें