Move to Jagran APP

दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये गये अभियान।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Oct 2017 01:11 AM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2017 01:11 AM (IST)
दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

दरभंगा। बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये गये अभियान की तारीफ करते हुए जदयू महिला मोर्चा ने महिलाओं से दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। ये आह्वान गुरुवार को जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी सीमा मंडल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष इशमत जहां ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान प्रशंसा करते हुए कहा कि वे महिला सशक्तीकरण के पक्षधर हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में उन्होंने बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया है। हम सभी महिलाओं को इस अभियान को घर घर पहुंचाना है। साथ ही संकल्प लेना है कि न तो दहेज लेंगे व देंगे। जहां कहीं बाल विवाह हो इसकी सूचना पुलिस को दें। सम्मेलन को डा. माला सिन्हा, चानो देवी, माला देवी, फिरदौस नाज, रेखा मेहरा, जिला जदयू अध्यक्ष सुनील भारती, प्रवक्ता एजाज अख्तर रूमी खां, डा. राममोहन झा, श्याम किशोर प्रधान आदि ने संबोधित किया। वहीं दरभंगा महानगर जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को पोद्दार विवाह भवन से बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ रैली निकाली गयी। इस मौके पर हुए सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष मंजुला शर्मा ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दहेज प्रथा व बाल विवाह समाज का कोढ़ है। इसे समूल नष्ट करने का संकल्प हम लोगों को लेना चाहिए। सभा को मदन प्रसाद राय, शमशाद अली कमर, जदयू नगर अध्यक्ष दीदार हुसैन चांद आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.