Move to Jagran APP

पृथ्वी दिवस पर मुख्यमंत्री के संदेश को जनप्रतिनिधियों को देखा-सुना

बिहार पृथ्वी दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को शुक्रवार को लाइव संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण पर्यावरण संतुलत एवं हरित बिहार की परिकल्पना के प्रति जन जागरूकता फैलाने का संदेश जनप्रतिनिधियों को दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:30 AM (IST)
पृथ्वी दिवस पर मुख्यमंत्री के संदेश को जनप्रतिनिधियों को देखा-सुना
पृथ्वी दिवस पर मुख्यमंत्री के संदेश को जनप्रतिनिधियों को देखा-सुना

दरभंगा। बिहार पृथ्वी दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को शुक्रवार को लाइव संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलत एवं हरित बिहार की परिकल्पना के प्रति जन जागरूकता फैलाने का संदेश जनप्रतिनिधियों को दिया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का संदेश ना केवल सुना, बल्कि उसे अमल में लाने का संकल्प भी लिया।

loksabha election banner

---------

तारडीह : जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण वेबकैम के माध्यम से देखा। इस दौरान बीडीओ धनंजय कुमार, सीओ अशोक कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि आलोक झा, मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष महमूद आलम मुखिया राम नरेश चौधरी, अख्तर नदाफ, गजेंद्र साह, वार्ड संघ के अध्यक्ष बद्री झा सहित अन्य मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच एवं सरपंच उपस्थित रहे। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को जल जीवन हरियाली के सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर शपथ भी दिलाई गई।

कुशेश्वरस्थान : प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभा कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को बड़े पर्दे पर दिखाया गया। इस कार्यक्रम को प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुखिया विद्यानंद झा, राजीव कुमार झा, तारणी राम, बलराम सिंह, सहित अनेक मनरेगा कर्मी, प्रखंड कर्मी, किसान सलाहकार आदि ने देखा।

केवटी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन के सभागार में शुक्रवार का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। इस प्रसारण को जिपस शमीउल्लाह खां शमीम, बीडीओ महेश चन्द्र, जेई रमण कुमार झा, पीटीए मो. अफरोज अंजूम, सत्येन्द्र कुमार, प्रवेश कुमार झा, मास्टर प्रशिक्षक (निर्वाचन) प्रशांत कुमार झा, उपप्रमुख पति मो. ज्याउल होदा छोटू, तकनीकी सहायक सीमा कुमारी, मुखिया शंभु मंडल, मो. चांद अली के अलावा चंदन कुमार, अजय कुमार साहु सहित कई लोगों ने देखा।

हायाघाट : प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लाईव वेबकास्टिग संबोधन हुआ। बीडीओ राकेश कुमार, सीओ कमल प्रसाद साह, उपप्रमुख फखरे आजम, मनरेगा पीओ अनुपम मीनू, मनरेगा जेई मनोज कुमार, बीआरपी रेजाउल्लाह, सुधाकर प्रसाद सिंह, मुखिया विजय पासवान, बबलू ठाकुर, मो. लालबाबू, मनोज कुमार यादव, अरविद कुमार सिंह, पंसस उमेश मांझी, अब्दुल कादिर, नागेश्वर राम, पंचायत सचिव शिवनाथ मंडर, कुमुद कुमार, मोद नारायण महतो, त्रिवेणी प्रसाद यादव, रामबालक प्रसाद यादव, रत्नेश्वर दास, सरपंच महेंद्र पासवान, जनप्रतिनिधियों समेत प्रखंड व अंचलकर्मियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को गौर से सुना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.