हुकुमदेव को पद्मभूषण मिलने पर निकाला जुलूस
दरभंगा । मधुबनी के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को पद्मभूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा से कार्यकर्ताओ
दरभंगा । मधुबनी के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को पद्मभूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। खुशी से उत्साहित भाजपा केवटी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोटर साइकिल जुलूस निकाला। इस दौरान मिठाईयां भी बांटी गई। नेतृत्व अध्यक्ष दिलीप भारती ने किया। जुलूस में कोषाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी सचिन जैन, सुजीत मल्लिक, पवन कुमार निराला, डॉ. विनोद कुमार ¨सह, ललित यादव, राममूर्ति यादव, रमण कुमार झा, अशोक यादव, विक्की मंडल, मुकुल कुमार शर्मा, श्रीनारायण पासवान, शिवजी पासवान, मनोज कुमार, पंसस रामानंद ठाकुर, प्रहलाद महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। ¨सहवाड़ा : सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को पदम भूषण सम्मान मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर मिथिलांचल समेत बिहारवासियों के लिए गौरवशाली बताया है। कलिगांव में सरपंच मनोज झा व मुखिया अनिता देवी के नेतृत्व में समर्थकों ने मिठाई वितरण किया। पूर्व पंचायत समिति अजित झा,प्रोफेसर विपिन झा, कैलाश मिश्र, विजय चौधरी,अधिवक्ता सुधीर चौधरी,पूर्व मुखिया विशुन देव दास,संजय कुमार ¨सहा,शक्ति केन्द्र प्रमुख नवीन राउत,शंकर महतो, सुवेश ठाकुर,संतोष ठाकुर,राम भरोस साह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।