विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्धमानेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

By JagranEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 12:18 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 01:38 AM (IST)

दरभंगा। बर्धमानेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। यह गांव विद्यापति की

बर्धमानेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
बर्धमानेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

दरभंगा। बर्धमानेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। यह गांव विद्यापति की कर्मभूमि के नाम से भी विख्यात है। यहां शिव¨लग स्वंय अंकुरित हुआ था । इस मंदिर के प्रति लोगों की अगाध आस्था है। करीब पचास गांवों के श्रद्धालु इस मंदिर में पूजा-अर्जना करते हैं। विद्यापति उगना की खोज में राजा राजदेव ¨सह के साथ निकले थे। यहां ठहरकर पूजा किया करते थे। ओरंगजेब के समय से पहले का यह मंदिर बताया जाता है। शिवरात्री में यहां काफी धुम-धाम रहती है। कई लोग सिमरिया से जल लेकर आते है और यहां शिव पर जल चढाते है। मंदिर के पूजारी गौड़ी शंकर मिश्र ने बताया कि 1980 के दशक से इस मंदिर के पूजारी है। मंडल मिश्र की पूर्वज के हमलोग है। इस मंदिर की काफी प्रशिद्धी है। लोग जो भी मनोकमाना मानते है। महादेव उसे पुरा करते है। इसलिए लोगों की आस्था इस मंदिर के प्रति और जगी है। पूर्व उप प्रमुख त्रीभुवण झा, पंसस बबीता देवी, कृष्ण भगवान झा आदि ने बताया की हम ग्रामीण बहुत ही खुशनसिब है जो इस धरती पर हम सभी का जन्म हुआ है। पूरा ग्रामीण यहां तक की दूर-दराज के गांव के लोग भी इस मंदिर में शिव के दर्शन और जलाभिषेक करने आते है। और जब उनकी मनोकामना पूरा होते ही अपने सवेझा से मंदिर में जो भी येागदान देना होता है। वह करते है। इन लोगों ने बताया कि पूजा-अर्चना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। कमिटी के माध्यम से श्रद्धालूओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया गया है। शिवरात्री के मौके स्थानिय विधायक भोला यादव ने भी बहादुरपुर देकुली गांव पहुंच कर पूजा-अर्चना किया। पुरे दिन शिव पर जलाभिषेक करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।