प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी वादा नहीं किया पूरा
महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूनम झा की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया।
दरभंगा। महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूनम झा की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी शारदा राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से 2014 में आंधी-तूफान की तरह नरेंद्र मोदी आए और लोगों को बरगलाने का काम किया। देश की जनता से कहा कि अगर आप मुझे प्रधानमंत्री बनाते हैं तो मैं देश से गरीबी मिटा दूंगा। महंगाई कम कर दूंगा। बेरोजगारी दूर कर दूंगा। महिलाओं को सुरक्षा दूंगा लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने चार साल के शासन में एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश महिला अध्यक्ष अमिता भूषण ने कहा कि 2019 में देश की जनता प्रधानमंत्री को सत्ता से बेदखल कर देगी। सम्मेलन को पूर्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाकर जनता को धोखा देने का काम किया है। इसका जवाब आम लोग आने वाले चुनाव में देगी। सम्मेलन को अनिता राम, •िाला परिषद की उपाध्यक्ष ललिता झा, पूर्व अध्यक्ष, उषा चौधरी, राजकुमारी देवी, इंदिरा देवी,ऋतु देवी, चंदा गुप्ता, वंदना देवी, ¨रकी देवी, तारा झा, गीता देवी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व महिला सशक्तीकरण पर अपनी बातें रखी। सम्मेलन दौरान कई महिला नेत्री ने दूसरे दल से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। इसमें बेनीपुर भाजपा पूर्वी मंडल की अध्यक्ष ममता मिश्रा सहित कई महिलाएं शामिल थी। जिन्हें जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया।