यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prashant Kishor: बिहार के मुसलमान RJD को ही क्यों वोट देते हैं ? प्रशांत किशोर ने गजब अंदाज में लोगों को समझाया
Bihar News जनसुराज यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दरभंगा में लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आखिर बिहार ...और पढ़ें

HighLights
- प्रशांत किशोर ने बिहार में मुस्लिम वोटों को लेकर लोगों को समझाया है।
- प्रशांत किशोर ने बताया कि नीतीश कुमार का बिहार में कोई अस्तित्व नहीं रहा है।
डिजिटल डेस्क, दरभंगा। जनसुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर इन दिनों दरभंगा जिले में जगह-जगह अपनी यात्रा निकाल रहे हैं। वह लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान वह कई राजनीतिक दलों पर निशाना भी साध रहे हैं। इस दौरान वह सबसे अधिक लालू यादव और नीतीश कुमार को घेर रहे हैं।
इसी क्रम में वह दरभंगा के एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए दिलचस्प बात बताई। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को यह बताया कि आखिर बिहार के मुसलमान आरजेडी को ही वोट क्यों करते हैं? उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। इसके बाद भाजपा पर भी कटाक्ष किया।
बिहार के मुस्लिम RJD को क्यों वोट करते हैं?
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुसलमानों की हालत SC-ST के बाद सबसे अधिक खराब है। दरअसल, मुसलमान का कहना है कि चाहे मर जाएं लेकिन भाजपा को तो वोट नहीं दे सकते हैं। भाजपा तो मुसलमान विरोधी पार्टी है। तो भैया बिहार में बचा कौन?
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में तो दो ही दल है। एक मोदी जी की भाजपा दूसरा लालू जी का लालटेन। नीतीश कुमार का तो पता ही नहीं है कि कितना देर लालटेन पकड़कर लटकेंगे और कब उछलकर कमल के फूल पर बैठ जाएंगे। तो यह जितना मुसलमान लोग हैं इनका कहना है कि चाहे जिएं चाहे मरें भाजपा को तो वोट नहीं दे सकते तो फिर लालटेन को ही वोट दे देते हैं।
प्रशांत किशोर ने बीते दिन यह भी बताया था कि उनकी फेवरेट पार्टी कौन सी है। उन्होंने अपना झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ बताया था। उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस से उन्हें ऑफर मिलता है तो वह बातचीत के लिए तैयार हैं।
