विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 28 Jun 2017 01:02 AM (IST)

कुशेश्वरस्थान पीएचसी में मंगलवार को एक प्रसूता पूनम देवी की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत

दरभंगा। कुशेश्वरस्थान पीएचसी में मंगलवार को एक प्रसूता पूनम देवी की मौत के बाद लोगों ने जमकर हो-हंगामा किया। परन्तु मौके पर पुलिस ने पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बताते चलें कि सोमवार की शाम 6 बजे बहोरबा गांव की पूनम कुमारी को प्रसव के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। रात 8 बजे उसने नवजात को जन्म दिया। उस दौरान ड्यूटी पर चिकित्सक के नहीं रहने के कारण अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण प्रसुता की तबीयत बिगड़ने लगी। रात के करीब 9.30 बजे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ शंकर विद्यार्थी आए। उन्होंने प्रसुता को डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। परंतु एंबुलेंस के अभाव में प्रसुता ससमय डीएमसीएच नहीं पहुंच सकी। और डीएमसीएच में भ‌र्त्ती होने के कुछ घंटे के बाद मंगलवार सुबह 8.30 बजे प्रसुता ने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही महिला के परिजनों पीएचसी पहुंचकर हो हंगामा किया। महिला के पति चितरंजन यादव ने बताया कि उनकी पत्नी के प्रसव के तुरन्त बाद स्टीच किया जाता तो उसकी मौत नहीं होती। परंतु ड्यूटी पर तैनात नर्स और कंपाउंडर ने पैसा नहीं लेने तक स्टीच नहीं किया। एंबुलेंस नहीं रहने के कारण निजी गाड़ी भाड़ा करने में काफी विलंब के बाद मरीज को डीएमसीएच ले गया। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डॉ वाणिष झा ने बताया कि एंबुलेंस अप्रैल माह से खराब है। मई माह से मरम्मत के लिए गैरज में है। मरीज की स्थिति नाजुक होने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।