विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi: 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, फार्मर आईडी और केसीसी पर भी सरकार का जोर

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:30 AM (IST)

PM Kisan 24th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है, हालांकि सरकार ने अभी ...और पढ़ें

Farmer ID : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

Farmer ID : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

  2. फार्मर आईडी की अनिवार्यता पर किसानों में असमंजस बना है।

  3. पीएम किसान लाभार्थियों को केसीसी से जोड़ने पर सरकार का जोर।

डिजिटल डेस्क, दरभंगा। PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के करोड़ों लाभार्थियों को अब 24वीं किस्त का इंतजार है।

अब अक्टूबर शुरू हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक अगली किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। किसानों के बीच 20 अक्टूबर को दो हजार रुपये की किस्त आने की चर्चा है, लेकिन सरकार ने इस तारीख की पुष्टि नहीं की है।

योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में पहुंची थी। 23वीं किस्त के चार महीने 20 अक्टूबर को पूरे होने के कारण इस तारीख को लेकर उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, किस्त जारी होने का अंतर हर बार बिल्कुल चार महीने का हो, यह जरूरी नहीं है।

फार्मर आईडी पर भी नजर

इस बार किसानों की नजर सिर्फ किस्त की तारीख के साथ ही फार्मर आईडी को लेकर भी है। सरकार की ओर से देशभर में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि 24वीं किस्त जारी करने के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य किया जाता है या नहीं।

अभी उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि 24वीं किस्त के लिए सभी लाभार्थियों के पास फार्मर आईडी होना अनिवार्य किया गया है। इसलिए किसान केवल फार्मर आईडी नहीं बनने के आधार पर किस्त रुकने की बात को पक्की सूचना न मानें।

उत्तर बिहार में बड़ी संख्या में किसान अभी बाहर

उत्तर बिहार के जिलों में फार्मर आईडी बनाने का काम चल रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में पीएम किसान लाभार्थी अब भी इससे नहीं जुड़ पाए हैं। मधुबनी में 3.21 लाख पीएम किसान लाभुकों में 1.89 लाख की फार्मर आईडी बन चुकी है। करीब 1.31 लाख से अधिक किसान अभी लंबित हैं।

समस्तीपुर में करीब 2.26 लाख पीएम किसान लाभुकों में जनवरी तक 6,780 से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बन पाई थी। दरभंगा में नौ जनवरी तक 30,311 किसानों की फार्मर आईडी तैयार हुई थी। सीतामढ़ी में फरवरी तक 1.30 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई गई थी।

मुजफ्फरपुर में करीब 2.74 लाख किसान पीएम किसान योजना में पंजीकृत हैं। जिले की 373 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

KCC से भी जोड़ने पर जोर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। 18 सितंबर को दक्षिणी राज्यों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा था कि शुरुआत में पीएम किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जा सकता है।

केसीसी के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य के लिए सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इससे पीएम किसान के लाभार्थियों को एक अन्य महत्वपूर्ण कृषि वित्तीय सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।