खिलाड़ियों को मिलेगी हरसंभव सुविधा
लहेरियासराय के रमानंद मिश्र कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा की ओर से आयोजित अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता 2018 का उदघाटन रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने किया।
दरभंगा। लहेरियासराय के रमानंद मिश्र कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा की ओर से आयोजित अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता 2018 का उदघाटन रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने किया। स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की ओर से चलाए गए खेलों इंडिया प्रोग्राम की जानकारी दी। कहा कि इस योजना के माध्यम से खेल की स्थिति और स्तर में सुधार किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी। भारत सरकार प्रति वर्ष चुने हुए खेलों से 1000 प्रतिभावान खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी और यह सुविधा उनको 8 साल तक मिलेगी। वहीं, मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रदेश के हर जिले में राज्य स्तरीय आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर सुविधाओं से वंचित प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से स्थानीय प्रमुख खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मौके पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती, प्रभारी प्रधानाध्यापक सियाराम प्रसाद, राजीव रंजन, विक्रांत कुमार ¨सह, कमल राम, राम¨सह यादव, सुभाष कुमार, प्रवीण ¨सह, सुरेंद्र कुमार, विशाल कुमार आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 234 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कराटे संघ के अध्यक्ष संतोष महतो, महासचिव मुकेश मिश्रा, राजीव रंजन, विक्रांत ¨सह आदि ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए सम्मानित किया।