बाढ़ राहत को लेकर किया प्रदर्शन
दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्री मांगों को ले नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया।
दरभंगा । दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्री मांगों को ले नगर निगम के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर डॉ. कमरुल हसन ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर शहरी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण नहीं किया गया तो नगर निगम को चलने नहीं दिया जाएगा। वहीं, पूर्व समन्वयक डॉ. पवन चौधरी ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों से रंगदारी टैक्स वसूल रहा है। जबकि सुविधा के नाम पर नगर निगम शहरवासियों को कुछ भी उपलब्ध नहीं करा रहा। सभा में बोलते सेवा दल के संगठक डॉ. जमाल हसन ने कहा कि नगर निगम अपना आचरण सुधार ले, अन्यथा अनिश्चिकालीन तालाबंदी की जाएगी। सेवा दल की मुख्य मांगों में निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव की समस्या का स्थायी निदान, तालाबों का अतिक्रमण, नाला पर से अतिक्रमण को हटाना, सड़कों का चौड़ीकरण, शहर के पांच स्थानों पर सब्जी मंडी की व्यवस्था, सफाई घोटाले की जांच, टैक्स के अनुरूप सुविधा बहाल करना, हो¨ल्डग टैक्स में कमी आदि शामिल है। मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला महिला संगठन सेवा दल की अर्चना देवी, रामनारायण झा, राजा अंसारी, सुमन झा, अखिलेख चौधरी, त्रिभुवन यादव, खादिम हुसैन, पूनम झा, अर¨वद चौधरी आदि मौजूद थे। धरना के बाद सेवा दल के शिष्टमंडल ने अपनी मांगों की सूची नगर आयुक्त को सौंपी।