Move to Jagran APP

कई ने मारी हैट्रिक तो किसी ने चौथी बार जीत दर्ज की निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने केवटी में लहराया परचम

दरभंगा। प्रखंड की बरही छाछा पचाढ़ी केवटी मझिगामा व पिडारूच व शेखपुरदानी पंचायतों में पैक्सों के चुनाव के लिए कराए गए मतदान के बाद सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य भी संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 01:37 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:14 AM (IST)
कई ने मारी हैट्रिक तो किसी ने चौथी बार जीत दर्ज की
निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने केवटी में लहराया परचम
कई ने मारी हैट्रिक तो किसी ने चौथी बार जीत दर्ज की निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने केवटी में लहराया परचम

दरभंगा। प्रखंड की बरही, छाछा पचाढ़ी, केवटी, मझिगामा व पिडारूच व शेखपुरदानी पंचायतों में पैक्सों के चुनाव के लिए कराए गए मतदान के बाद सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य भी संपन्न हो गया। चुनाव में उपरोक्त पैक्स के मतदाताओं ने निवर्तमान अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया है। सबसे अधिक मतों से बरही पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष रंजीत कुमार सुमन ने 249 मतों से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। रंजीत को 330 मत मिले, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम दास को मात्र 81 मत मिले। गौरतलब हैं कि प्रखंड के सात पैक्सों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन लालगंज पैक्स में अध्यक्ष समेत प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो जाने के कारण इस पैक्स में मतदान व मतगणना कराने की नौबत नही आई। लालगंज पैक्स में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष सह भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ केवटी पूर्वी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौरसिया लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए। शेष छह पैक्सों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान व मतगणना कार्य संपन्न हो गया है। छाछा पचाढ़ी पैक्स में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अरविद ठाकुर 211 मतों से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। केवटी पैक्स में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष सह केवटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपेन्द्र निषाद ने 121 मतों से दूसरी बार जीत दर्ज की। मझिगामा पैक्स में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू यादव 96 मतों से लगातार तीसरी बार जीते। शेखपुरदानी में निवर्तमान अध्यक्ष सह केवटी पश्चिमी मंडल भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राममूर्ति यादव 143 मतों से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। पिडारूच में निवर्तमान अध्यक्ष पशुपतिनाथ चौधरी 112 मतों से लगातार तीसरी बार दर्ज की। पिडारूच में प्रबंध समिति सदस्य पद पर शंभू मिश्र, नारायणजी चौधरी व इंद्र कुमार चौधरी विजयी रहे। निर्वाची पदाधिकारी (पैक्स) सह बीडीओ महेश चंद्र ने चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान दिया। मौके पर सीओ अजीत कुमार झा, पंचायती राज पदाधिकारी प्रभाकर कुमार झा, सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार, केवटी व रैयाम थाना अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व रामकिशोर राय, बीसीओ ब्रजेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता रमण कुमार झा, मास्टर प्रशिक्षक निर्वाचन प्रशांत कुमार झा आदि मौजूद थे। मतगणना को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व महिला-पुरुष बल के जवानों की तैनाती की गई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.