विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के दरभंगा में आयोजित राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पटना की बेटियों ने दिखाया दम

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:33 PM (GMT+05:30)

State Level Wushu Competition: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर मंडलीय वुशू प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग ...और पढ़ें

जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। State Level Wushu Competition: राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर मंडलीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में अंडर 19 बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न प्रमंडलों से पहुंची खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पटना की बेटियों का जलवा

अंडर 45 किलोग्राम भार वर्ग में सारण की पलक कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दरभंगा की सारती कुमारी ने रजत जबकि तिरहुत की खुशी कुमारी और पटना की शिवानी कुमारी ने कांस्य पदक जीता। अंडर 48 किलोग्राम भार वर्ग में पटना की खुशी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

खुशी और गौरी का प्रदर्शन

इस वर्ग में सारण की मासूम कुमारी ने रजत तथा कोसी की प्रीति कुमारी एवं दरभंगा की रानी कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अंडर 52 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों में पटना की खुशी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। सारण की माया कुमारी ने रजत और मुंगेर की अंश कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।

नैंसी ने जीता स्वर्ण

अंडर 56 किलोग्राम भार वर्ग में तिरहुत की गौरी कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पटना की संस्कृति रानी ने रजत और कोसी की अन्नया कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

अंडर 60 किलोग्राम भार वर्ग में पटना की नैंसी कुमारी ने स्वर्ण और तिरहुत की श्रेया राज ने रजत पदक प्राप्त किया।

सारण की नैंसी अव्वल

अंडर 75 किलोग्राम भार वर्ग में सारण की नैंसी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। पटना की साक्षी कुमारी ने रजत और मुंगेर की छोटी कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल बेटियों को आत्मनिर्भर और अनुशासित बनाने का सशक्त माध्यम है।

इस दौरान तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अभिषेक कुमार को भी सम्मानित किया गया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।