विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Darbhanga News : मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों का हल्ला बोल, 15 मांगों पर एमएसयू ने घेरा कैंपस

By Prince KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 24 Sep 2026 03:09 PM (IST)

मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने 15 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते छात्र।

मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते छात्र।

HighLights

  1. एमएसयू ने 15 सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव किया।

  2. भ्रष्टाचार और इंटर्नशिप फीस उगाही का आरोप लगाया गया।

  3. पारदर्शी व्यवस्था और शिकायत प्रणाली लागू करने की मांग की।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। छात्रों की समस्याओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में माहौल गरमा गया।

15 सूत्री मांगों को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का जोरदार घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के कारण परिसर में दिनभर प्रशासनिक कामकाज प्रभावित रहा।

भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में भ्रष्टाचार चरम पर है। इंटर्नशिप के नाम पर छात्रों से करोड़ों रुपये की उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूरे मामले की जांच और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

mithila university update

कार्यालय से संचालन की मांग

एमएसयू नेताओं ने कुलपति से विश्वविद्यालय का नियमित संचालन कुलपति आवास के बजाय कार्यालय से करने की मांग की। उनका कहना था कि कार्यालय से नियमित रूप से कामकाज होने पर छात्रों को अधिकारियों से मिलने और अपनी समस्याएं रखने में सुविधा होगी। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग भी रखी।

112 की तर्ज पर शिकायत प्रणाली

छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय में 112 आपातकालीन सेवा की तर्ज पर शिकायत प्रणाली लागू करने की मांग की। इसके तहत शिकायत दर्ज होते ही संबंधित छात्र को एक विशिष्ट ट्रैकिंग नंबर उपलब्ध कराने की बात कही गई। एमएसयू ने मांग रखी कि शिकायतों का 72 घंटे के भीतर निष्पादन किया जाए और निर्धारित समय तक समाधान नहीं होने पर मामला ओपन रखा जाए।

15 मांगों पर कार्रवाई की मांग

एमएसयू ने छात्र हित से जुड़ी सभी 15 मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बिहार में BPSC शिक्षकों पर कड़ा एक्शन, फर्जी आरक्षण लेने वाले 15 होंगे बर्खास्त