Move to Jagran APP

दरभंगा में राहुल गांधी के जन्मदिन पर दवा व मास्क वितरित

दरभंगा। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:57 PM (IST)
दरभंगा में राहुल गांधी के जन्मदिन पर दवा व मास्क वितरित
दरभंगा में राहुल गांधी के जन्मदिन पर दवा व मास्क वितरित

दरभंगा। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर शनिवार को बलभद्रपुर स्थित •िाला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में गरीब व असहाय लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर,दवाई व खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की आपदा को देखते हुए पिछली बार की तरह इस बार भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक नहीं काटा गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो. असलम गणेश चौधरी, दिनेश्वर राय, परमानंद झा,उदित नारायण चौधरी,नवीन कुमार झा,निखिल आशा,जयंत झा,सैय्यद तनवीर अनवर,रतिकांत झा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल झा,मो.फारूक आजम,शादाब अख्तर, पिकु गिरी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम झा,हसमत अंसारी,मिथलेश यादव,मो.चांद,धीरेंद्र कुमार, मो.•ालील,प्रभाकर चौधरी,दिलीप पासवान,मो.अंसार,आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

तारडीह में सादगी के बीच आयोजन

तारडीह, संस. : प्रखंड के कैथवार गांव में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमन जी झा, कांग्रेस महासचिव विनोदानंद झा, सुशील झा, अरविद झा, सुनील चौधरी, श्यामदेव साहू आदि मौजूद थे।

केवटी में बंटी मिठाइयां

केवटी, संस. : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को लदारी गांव स्थित जिला महासचिव सह पूर्व मुखिया दिनेश मिश्र के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद राहुल गांधी का 51 वां जन्म दिवस कोरोना प्रोटोकॉल के तहत समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष नारायणजी झा ने की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से की। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव मो.अखलाक अंसारी, जिला इंटक अध्यक्ष इन्द्रकुमार चौधरी, राजेश ठाकुर, समीर दयाल उर्फ दीपक पासवान, धर्मानन्द झा समेत कई मौजूद थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.