मनियारी में चिकित्सा शिविर
बहादुरपुर प्रखंड के मनियारी बस्ती, गांव में बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 03:01 AM (IST)
दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड के मनियारी बस्ती, गांव में बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. श़फी अहमद(हड्डी एंव नस रोग विशेषज्ञ) ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का इलाज कर मु़फ्त दवा दी। ज्यादातर मरीजों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे। गांव के प्रैक्टिसनर डॉ. लाल बाबू यादव ने बताया कि बाढ़ के कारण मरीजों की संख्या का़फी बढ़ गई है। सरकार की तरफ से भी यहां चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए थी। जो अब तक नही हुई है। इस आपदा में चिकित्सा शिविर लगाकर डॉ. सफी अहमद ने बहुत बड़ा काम किया है। चिकित्सक के साथ दवा प्रतिनिधि मो.असलम, दीपक कुमार, रौशन कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें