महाराज को पसंद थी बहू की सादगी
दरभंगा । राज परिवार से जुड़े लोग बताते हैं कि राजकिशोरी का खर्च शुरू से काफी सीमित था।
दरभंगा । राज परिवार से जुड़े लोग बताते हैं कि राजकिशोरी का खर्च शुरू से काफी सीमित था। महाराज को उनकी यह आदत बेहद पसंद थी। उस जमाने में उनकी इस आदत की खूब चर्चा होती थी। फिर भी दुनिया की कोई भी चीज उनके लिए अनुपलब्ध नहीं थी। महाराज कामेश्वर सिंह के रहते राजकिशोरी दरभंगा के नरगौना पैलेस में ही रहती थीं। महाराजा के निधन के बाद वसीयत में युवराज को बेदखल किए जाने के बाद वह युवराज के साथ बेला पैलेस में रहने लगीं। सरकार ने जब बेला पैलेस का अधिग्रहण कर लिया तो राजकिशोरी यूरोपियन गेस्ट हाउस में रहने लगीं। लेकिन, सरकार ने आपातकाल के दौरान उसका भी अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद बलभद्रपुर स्थित आवास में ही शेष समय बीता। युवराज जीवेश्वर सिंह के निधन के बाद राजकिशोरी एकांत में रहने लगी। लोगों से नहीं के बराबर मिलती थीं।