विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा के LNMU में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची बनाने के कड़े निर्देश

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:38 PM (IST)

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आगामी छात्र संघ चुनाव सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव संचालन समिति ...और पढ़ें

मतदाता सूची तैयार करने के बाद दो सप्ताह के भीतर मुख्य चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट सौंपनी होगी। फाइल फोटो

मतदाता सूची तैयार करने के बाद दो सप्ताह के भीतर मुख्य चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट सौंपनी होगी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, दरभंगा। LNMU Student Union Election: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आगामी छात्र संघ चुनाव सत्र 2026-27 की आधिकारिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

प्राक्टर कार्यालय में कुलानुशासक प्रो. विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में चुनाव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

जल्द घोषित होगी तारीख

विश्वविद्यालय में नामांकन परीक्षा शेड्यूल और आगामी पर्व त्योहारों के अवकाश को ध्यान में रखकर ही चुनाव तिथियों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए चारों जिलों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

मतदाता सूची तैयार करने के बाद दो सप्ताह के भीतर मुख्य चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट सौंपनी होगी।

कड़े सुरक्षा प्रबंध की तैयारी

दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के नोडल पदाधिकारियों को पुलिस-प्रशासन से लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। संबंधित जिलों के डीएम और एसपी से वार्ता कर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

कुलपति से मांगी जाएगी अनुमति

चुनाव के सुचारू संचालन को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने का भी निर्णय लिया गया है।

वहीं चुनाव के लिए अलग कार्यालय कंप्यूटर और आवश्यक उपस्करों की व्यवस्था हेतु कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से प्रशासनिक अनुमति ली जाएगी ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में छात्र संघ चुनाव की आहट, सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है मतदान